क्यों हवाला देते हो उम्र का
उम्र का क्या दोष
आखिर इसे भी तो बचपन पसंद है
यह मजबूरी इसकी भी तो है
यह खुद को बढ़ने से रोक नहीं सकती
हर वक़्त हर पल यह बढ़ रही है
इसमें क्या गलती है इसकी
हाँ तुम चाहो तो खुद को
अपनी उम्र से अलग कर लो
फिर तुम्हे बूढे होने का डर नहीं होगा
लेकिन रुको
जरा यह भी तो सोचो
इसी उम्र ने ही तो
तुम्हे सुख दिया है बचपन का
फिर कैसे अलग करोगे
रहने दो
इस उम्र को अपने साथ
शायद फिर बचपन लौट आये…….
आशीष तिवारी
उम्र का क्या दोष
Related Posts
उत्तराखंड के सूचना आयुक्त योगेश भट्ट से मुलाकात। क्या RTI पहले से कमजोर हो गया है ?
Post Content
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण कांग्रेस ने क्यों ठुकराया, रणनीति या भूल?
राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां चल रहीं हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण पत्र बांटे जा रहे हैं। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का ये निमंत्रण कांग्रेस…