आपने कई प्रेम कहानियां सुनी होंगी। एक नाजुक सी लड़की, एक दिलदार सा लड़का, दोनों की आंखें लड़ी, इश्क हो गया, शादी हुई, बच्चे हुए फिर मोहब्बत गई चूल्हे में। रुकिए हुजूर, कुछ प्रेम कहानियां बच्चे पैदा होने के बाद और खूबसूरत हो जाती हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक स्टोरी बताने जा रहें हैं।
ये खालिस असली दास्तान मणिपुर के बोरुन और ममता की है। बोरुन एक बॉ़डी बिल्डर हैं। देश विदेश में कई मेडल जीत चुके हैं। उन्हें ममता से इश्क हो गया। दोनों ने शादी कर ली। तीन बच्चे हुए। बोरुन ने साल 2011 में एक जिम खोला। अब घर का जिम था तो बोरुन की ममता ने भी हाथ आजमाना शुरु कर दिया। कुछ ही दिनों में ममता को बॉडी बिल्डिंग का शौक लग गया। फिर क्या था अपने हसबेंड एंड कोच की देखरेख में अच्छी खासी बॉ़डी बना ली।
कहानी इसके बाद शुरु हुई। ममता और बोरुन ने एक साथ राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में हाथ आजमाना शुरु किया। साल 2012 में ममता और बोरुन ने एक साथ एशिया स्तर की बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा में हिस्सा लिया। ममता ने इतिहास रचते हुए यहां ब्रॉन्ज मेडल अपनी झोली में डाल लिया। इसी स्पर्धा में उनके पति भी हिस्सा ले रहे थे। बोरुन चौथे नंबर पर रहे। वैसे बोरुन 15 बार के नेशनल चैंपियन रह चुके हैं। तीन बार मिस्टर एशिया का खिताब अपने नाम कर चुके हैं। अब उनकी पत्नी भी मिस एशिया का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।
और हां, इस बॉ़डी बिल्डर फैमिली में तीन बच्चे भी हैं। ये दास्तान आपको फिल्मी लग सकती है लेकिन है पूरी की पूरी असली। हां, ये कहानी उन महिलाओं के लिए खास तौर पर है जो ये मान लेती हैं कि बच्चे पैदा होने के बाद उनकी जिंदगी तो सिर्फ बच्चों को पालने तक ही सीमित रह गई।
आपके लिए हम यहां एक वीडियो शेयर कर रहें हैं जो 101 india नाम के यू ट्यूब चैनल से लिया है। आपको अच्छा लगेगा। और हां, अच्छी बातें फैलाने चाहिए तो हमारा ये आर्टिकल शेयर करना मत भूलिएगा।