आपने देश में हर ओर महिलाओं के सशक्तिकरण के नारे बिखरे पड़े हैं। कोशिश करेंगे तो पुरुषों के शौचालय में भी आपको महिला सशक्तिकरण का नारा लिखा हुआ मिल जाएगा। और फिर संसद और सांसदों के तो कहने ही क्या। हर ओर नारे, कहावतें, दावे, वादे। वैसे इन नारों की हकीकत महिलाओं से बेहतर कोई बता भी नहीं सकता है।
कुछ महिलाओं ने इस संबंध में एक वीडियो यू ट्यूब पर अपलोड किया है। इस वीडियो में बताया गया है कि महिलाओं की सशक्तिकरण को लेकर होने वाली बातें जमीनी स्तर पर कुछ खास कर ही नहीं पाती हैं। इस वीडियो को Vitamin स्त्री नाम के यू ट्यूब चैनल के जरिेए अपलोड किया गया है। वीडियो में महिलाएं भारत और विश्व में महिलाओं की स्थिति पर चर्चा करते तो दिख ही रहीं हैं इसके साथ ही कई मोड़ों पर शानदार चुटकियां भी लेती हैं।
फिलहाल आप महिलाओं का ये वीडियो देख सकते हैं।